Posts

Showing posts from May, 2021

एक सवाल

Image
  "एक सवाल"      हालांकि मेरा कोई बड़ा नाम तो नहीं है लेकिन मैं एक # भारतीय नागरिक होने के नाते देश के # प्रधानमंत्री जी से एक सवाल पूछने का अधिकार रखता हूँ जो कि बाबा साहब ने हमें संविधान में दिया है, कि आप एक क्रिकेटर के अंगूठे में चोट लगने का तो ट्वीट करके दुख जताते हैं ।      लेकिन अब जब हजारों हजारों लोग देश में रोज मर रहे हैं # कोरोना से व # ऑक्सीजन के अभाव में क्या आप के अंदर उनके प्रति संवेदनाएं नहीं जगती ? आपके अंदर आपका मन नहीं झगजोर रहा आपको ? क्या आपको इतनी आसानी से रात को नींद आ जाती है ? इतनी मौतों का जिम्मेदार कौन है ?      क्या आप एक बार भी यह सोच सकते हैं की यह जानें बचाई जा सकती थीं, आपको नींद कैसे आ जाती है ? जबकि हमारे परिवार में से केवल 2 लोगों की मृत्यु हुई हमें तब नींद नहीं आ रही तो, यह देश तो आपका पूरा परिवार है और यहां हर रोज हजारों हजारों लोग मर रहे हैं और आप सिर्फ टीवी पर आकर मन की बात कर रहे हैं ?       देश का नागरिक होने के नाते एक सवाल मैं आपसे कर रहा हूं मोदी जी वक्त रहते इस # महामार...